आचार संहिता का चला डंडा, बीडीओ ने उतरवाया होर्डिंग पोस्टर

मशरक (सारण) बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मशरक प्रखंड में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया।बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रो में प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का होर्डिंग बैनर और पोस्टर हटवाया।शनिवार को बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने प्रखंड कार्यालय मुख्यालय ,सार्बजनिक स्थलों,सड़क किनारे में लगे हुए बिभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर होर्डिंग हटवाया। होर्डिंग पोस्टर को जप्त कर लिया गया।शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो ही जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले में आदर्श आचार संहिता लगाने की घोषणा कर दिया है।जिससे जिले के सभी प्रखंडों में 144 धारा लागू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग