पहले के विवाद को ले पंचायती में बुला जमकर मारपीट, सात घायल

मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में पहले से चलें आ रहें विवाद में पंचायती करने को बुलाकर जमकर मारपीट में सात महिला पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष की पहचान खजुरी गांव निवासी स्व राम दहीन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद सिंह,शिवजी सिंह के 20 वर्षीय पुत्री रिन्कू कुमारी,राम प्रसाद सिंह की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी और दूसरे पक्ष की पहचान स्व बांकेलाल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विरोज कुमार,28 वर्षीय पुत्र श्री कांत कुमार, अरविंद सिंह की 35 वर्षीय पत्नी अनिता देवी, जितेन्द्र सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई।मामले में घायलों ने बताया कि पहले के विवाद में पड़ोसी द्वारा पंचायती रखने के बात पर बुलाकर मारपीट की गई जिसमें सभी घायल हो गए। वही इलाज के दौरान राम प्रसाद सिंह को गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई जिसमें एक पक्ष ने श्याम बाबू सिंह,श्री कांत सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है।वही दूसरे पक्ष से सुमित्रा देवी ने बताया कि पड़ोसी द्वारा दो दिन पहले बच्चों के खेलने के दौरान मारपीट की गई थी उसी को लेकर मारपीट की गई जिसमें उसके साथ अभद्र व्यवहार करतें हुए बेपर्दा कर दिया गया। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग