भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

सतेन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सुंदर मनाई गई। भाजपा भावी विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी श्री नागेंद्र राय जी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष श्री बद्री सिंह जी ने किया। जन्म शताब्दी पर एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। इसके साथ वर्तमान की भारत सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल जी के तैल- चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र प्रमुख बिरजू सिंह ने किया और धन्यवाद पश्चिमी मंडल के महामंत्री अनिल सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा भावी विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी श्री नागेंद्र राय के प्रतिनिधि के तौर पर धर्मेंद्र यादव के साथ भाजपा वरिष्ठ नेता संभू सिंह जी, उपाध्यक्ष आर्य सुमंत जी, संजय सिंह जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबली देवी, मंडल महामंत्री किरण कुमारी,किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, विकास यादव, विशाल यादव एवं अन्य ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग