आदर्श आचार संहिता लगते ही उतरने लगे राजनीतिक दलों का बैनर और पोस्टर
नीरज कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया।बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रो में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का होर्डिंग बैनर और पोस्टर हटवाया,शनिवार को अंचलाधिकारी सुशील कुमार थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राम ने प्रखंड मुख्यालय ,सर्बजनिक स्थलों, सड़क किनारे,हाट बाजारों में लगे हुए बिभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर होर्डिंग हटवाया।सौ से अधिक होर्डिंग पोस्टर को जपत किया है।शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो ते ही जिला धिकारी सुब्रतो कुमार सेन ने जिले में आदर्श आचार संहिता लगाने की घोषणा कर दिया है।जिससे प्रखंड में 144 धारा लागू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग