राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने हेतु प्रशासनिक कार्रवाई शुरू

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने हेतु प्रशासनिक कार्रवाई शुरू

  • एकमा व मांझी सहित जिले भर में होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटाने का अभियान शुरु

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा/एकमा/मांझी (सारण)। बिहार विधान सभा चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने हेतु प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को एकमा, मांझी, मशरक, बनियापुर, रिविलगंज, तरैया, पानापुर सहित अन्य किसी इलाकों में बीडीओ, सीओ व पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न सड़कों किनारे, बिजली के खंभों सहित चौक-चौराहों पर विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों व नेताओं के लगे होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर को उतरवाने अथवा तोड़फोड़ कर गिराने का अभियान चलाया गया। एकमा प्रखंड में बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, एसआई शिशुपाल सिंह व मनोज कुमार गुप्ता आदि के द्वारा यह अभियान चलाया गया। उधर मांझी प्रखंड इलाके में सीओ दिलीप कुमार व एएसआई गयूर अली असद द्वारा दल-बल के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे बैनर व पोस्टर को उतरवाया गया अथवा तोड़फोड़ कर गिरा कर नष्ट किया गया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि चुनावी बिगुल बज चुका है अब कहीं भी कोई बैनर पोस्टर नहीं रहेगा। मांझी मियां पट्टी, डुमरी, ताजपुर, घोरहट, नरपलिया, जई छपरा आदि दर्जनों बाजारों एवं चौक चौराहों से पोस्टर बैनर हटाए गए। उधर दाउदपुर थाना पुलिस ने दाउदपुर, कोंहड़ा बाजार, बरेजा तथा शितलपुर आदि स्थानों से बैनर व पोस्टर हटवाया। इसी तरह की कार्यवाही जिले भर में शनिवार को चलायी गई।