मशरक प्रखंड में दूसरी बार पहुंचा बाढ़ का पानी, लोगों ने ऊंचे स्थानों पर ली शरण

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के 11पंचायत अभी बाढ़ की त्रासदी से उबरे भी नहीं थे कि तीन दिनों की लगातार बारिश और गोपालगंज जिले के देवापुर में बांध टूटने से पुनः बाढ़ आने से लोग परेशान हो गए है। वही तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया था।बारिश से चंदेश्वर मोड़ स्थित एस एच-73 और एस एच-90 पर चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज पर लबालब पानी भरा हुआ है।जो सड़क को कभी भी पार कर सकता है जिससे गाड़ियों का आवागमन पिछले महीने की तरह बंद हो सकता है।पूर्व के आए प्रलयकारी बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। मशरक प्रखंड के चांद कुदरिया और कर्ण कुदरिया के सभी वार्डों में फिर से आ रहा बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। मशरक उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि पिछले महीने गोपालगंज जिले में गंडक नदी का बाध टूटने से आयी विनाशकारी बाढ़ से कई पक्का मकान ध्वस्त हो गए थे।झोपड़ीनुमा घर तो ताश की पत्तों की तरह बिखर गए थे।बाढ़ के कहर से लोग बेघर होकर ऊंचे स्थान,बांध व सड़क के किनारे रहने लगे थे। वही फिर से आयी बाढ़ से तो स्थिति भयावह हो गई है। अभी से चालीस आरडी तटबंध पर गांव घर छोड़कर परिवार समेत टेंट लगा कर रह रहे है।वही बाढ़ की विभीषिका ने दर्जनों लोगों को लील लिया था।अभी तक किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने ताकने तक की जहमत नही उठाया हैं।

वही उप प्रमुख बताते हैं कि चांद कुदरिया पंचायत में सरकार द्वारा बाढ़ सहायता की घोषित राशि अभी लोगों के खाते में ही नही पहुंची है और दूसरी बार बाढ़ आ गया जिससे लोगों मे हड़कंप मच गया है। कर्ण कुदरिया पंचायत के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क को बाढ़ का पानी पार कर रहा है वही गांवो में घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया जिससे बाढ़ विस्थापित हुए लोगों ने एस एच-90 पर राजापट्टी गोलम्बर पर डेरा जमाना शुरू कर दिया। अभी तक प्रशासन के तरफ से कोई भी अधिकारी ने झांकने तक की जहमत नहीं उठायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग