खैरा थाना क्षेत्र से हटाया गया जनप्रतिनिधियाें व पार्टी दलों के बैनर पोस्टर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार चुनाव संहीता लागू हो गया इसमें नियमों का पालन करते हुए खैरा थानाध्यक्ष द्वारा खैरा थाना क्षेत्र में जितने भी नेताओं के बैनर पोस्टर प्रचार सामग्री इत्यादि बिजली के खंभे टेलीफोन के खंभे या किसी के घर दरवाजे पर लगे हुए थे उसको हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा लोगों को हिदायत भी दी गई है कि अब किसी भी प्रकार का बैनर पोस्टर नहीं लगेगा यदि इसके बाद भी कोई अपने बैनर पोस्टर या अन्य प्रचार सामग्री को कहीं चिपका आएंगे तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी । उक्त बातों की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग