धर्मानुरागी के निधन पर जताई शोक संवेदना
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर गांव वार्ड 13 के निवासी समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव की चाची व धर्मानुरागी रमुना देवी की हृदय गति रुकने से रविवार की सुबह निधन हो गया। वह लगभग 78 साल की थी। इनके निधन पर विभिन्न समाज के लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना जताई है। वह अपने पीछे अपना भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार डुमाईगढ गांव स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र उमाकांत यादव ने दी। इसके बाद पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग