बनियापुर पुलिस ने दो लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने दो लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के धनगरहा का है।थानाध्यक्ष रितेश मिश्र के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली थी कि धनगरहा गांव निवासी 38 वर्षीय बीरेंद्र महतों घर के समीप अपने दालान ने शराब की विक्री कर रहे है।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँच तलाशी ली गई तो दो लीटर देशी शराब बरामद हुआ।जिसके बाद शराब को जब्त करते हुए उक्त युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग