आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने हेतु प्रशासनिक कार्रवाई शुरू
- सीओ के नेतृत्व में होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटाने का अभियान शुरु
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। बिहार विधान सभा चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने हेतु अब प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को तरैया के विभिन्न इलाकों व गांवों में अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने पोखरेड़ा बाजार पर पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न सड़कों किनारे, बिजली के खंभों सहित चौक-चौराहों पर विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों व नेताओं के लगे होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर को उतरवाने अथवा तोड़फोड़ कर गिराने का अभियान चलाया। सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने बताया कि चुनावी बिगुल बज चुकी हैं, किसी राजनीतिक, व संभावित प्रत्याशियों के होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर नही रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग