रिविलगंज सेंट्रल बैंक में लिंक फेल होने के कारण ग्राहकों की बढ़ी परेशानी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक में लिंक फेल होने से दो सप्ताह से खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही हैं, आज दस बजे से ही खाताधारकों की भीड़ बैंक में लगी रही, सुबह से ही लिंक फेल होने से काउंटर पर खाताधारकों की लम्बी लाईन लगी रही दिन भर लिंक फेल होने से जमा और निकासी नहीं हो पाया।खाता धारक पुरे दिन बैंक में इंतजार करते रहे लेकिन लिंक नहीं आयी।सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल एसडीओ को सूचना देने के बाद भी दो सप्ताह से बैंक का लिंक ज्यादातर समय फेल ही रहता है जिसके कारण ग्राहकों को जमा और निकासी समय पर नहीं हो पा रहा है।शाखा प्रबंधक ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस जरूरी हैं लेकिन बैंक के लिंक फेल होने से खाताधारकों की भीड़ जमा हो जाती हैं और सोशल डिस्टेंस का पालन लोग नहीं कर पा रहे हैं।कोरोना के कारण खाताधारकों का बैंक कार्य जल्दी निपटाने का प्रयास किया जाता हैं ताकि भीड़ न लगे लेकिन लिंक फेल होने के कारण ग्राहकों का काम भी नही हो पाता और सोशल डिस्टेंस के पालन खाताधारक नहीं कर रहे हैं।बीएसएनएल के द्वारा लिंक में सुधार नहीं होने के कारण यह परेशानी हैं।बैंक के खाताधारक दूर दूर से पैसा जमा और निकासी के लिए आते हैं और लिंक नहीं रहने से बैंक कर्मचारियों और खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग