प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
संजय कुमार सिंह कि रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सभी अहर्ता पूरी करने के बाद भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम सारण को आवेदन दे योजना का लाभ मुहैया कराने का अनुरोध किया है। मामला प्रखण्ड के मनिकपुरा पंचायत का है। दिए आवेदन में पंचायत अंतर्गत हरपुर निवासी लीलावती देवी, मालती देवी, पुष्पा देवी मंझौली के कलावती देवी, रानी कुंवर, मीना देवी मनिकपुरा के गीता देवी सहित लगभग दो दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि हम सभी लोगों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी करके दो वक्त की रोटी जुटा पाते है। सर छुपाने के लिये झोपड़ियों का सहारा है। ऐसे में आवास योजना के लिये सभी शर्तो को पूरा करने के बाद भी योजना का लाभ नही मिल पाया।जब लाभुकों की सूची बनकर आई तो पता चला कि सूची में हमलोगों का नाम नही है।योजना के लाभ से वंचित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में आग्रह किया है कि किसी सक्षम अधिकारी से हमलोगों के आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति का भौतिक सत्यापन कराते हुए अगर हम सभी वास्तव में योजना के लाभ हेतु अहर्ता को पूरा करते है, तो सूची में हमलोगों का नाम दर्ज करते हुए आवास योजना का लाभ दिलाया जाय।ताकि हम गरीब और जरूरतमंद लोगों के सर पर भी पक्का छत का सहारा मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग