बनियापुर में भाजपा कार्यकार्ताओं ने पंचायतों में बूथ अध्यक्ष के दरवाजे पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाया

संजय कुमार सिंह कि रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी बनियापुर दक्षिणी मंडल के मंडलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को बनियापुर, हरपुर, पिरौटा, कराह, बेदौली आदि पंचायतों में स्थापित शक्ति केंद्रों के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के दरवाजे पर नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाया गया। जिसकों लेकर पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,बलिया के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा विस्तारक राजकुमार, राम मनोहर सिंह, विजय कुमार पुरी, विजय कुमार मिश्रा, ज्ञानचंद शर्मा की सक्रिय भूमिका रही।मौके पर सभी मंडल पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग