बिहार मैथेमेटिकल सोसायटी के तत्वावधान में ऑनलाइन प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ
के. के. सिंह सेंगर । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मिशन गुणवत्ता शिक्षा समिति के छपरा व बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र कॉलेज छपरा के प्राचार्य डॉ. परमेंद्र रंजन ने बिहार के वर्ग 6 से 12 के छात्र एवं छात्राओ को ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने मैथमेटिकल लॉजिक के संबंध में बच्चों को बताया कि गणित में जो प्रश्न होते हैं, वे नियमों, अनुशासन एवं प्रमाण से बंधे होते हैं। सभी बच्चों को ओलम्पियाड तैयारी के लिए 60 अंक की ऑनलाईन परीझा ली गई। जिसमें ऋषभ राज- केन्द्रीय विद्यालय दानापुर पटना, जितेन्द्र कुमार- जवाहर नवोदय विद्यालय भोजपुर, हरदीप राज- संस्कार इन्टरनेशनल विद्यालय, उत्कर्ष राज – डॉन वास्को विद्यालय पटना आदि शत- प्रतिशत अंक हासिल किए। बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के संयोजक सह संयुक्त सचिव विजय कुमार ने कहा कि ओलम्पियाड परीक्षा में चयनित बच्चों को गहन प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।उन्होंने सोसाइटी का लक्ष्य शहर के अलावा ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालय के गरीब प्रतिभवान छात्र का चयन करना है। मिशन गुणवत्ता शिक्षा समिति के संयोजक नसीम अख्तर ने बताया कि अगला प्रशिक्षण प्रो केसी सिन्हा- पूर्व प्राचार्य साइंस कॉलेज पटना द्वारा आगामी चार अक्टूबर को संख्या पद्धति के अनुप्रयोग एवं डॉ0 स्वर्गादीप शर्मा – गणित विभाग, नन्दलाल सिंह कॉलेज के द्वारा फंक्शनल एनालिसिस पर प्रशिक्षण 10 बजे पूर्वाह्न में गूगल मीट एप पर दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकस ओलम्पियाड एवं टैलेंट नर्चर कार्यक्रम 2020 के आवेदक एवं शिक्षक सम्मिलित होंगे। साथ ही उप संयोजक राजन कुमार व बलवन्त कुमार ने कहा कि 18 नवम्बर 2020 तक ऑनलाईन या ऑफलाइन किया जा सकता है।संयोजक एवं उप संयोजक के पास जिला में ऑफलाईन आवेदन भी जमा किया जा रहा है।डाॅ अवधेश कुमार – जगलाल कॉलेज छपरा संयोजक, टैलेंट नर्चर कार्यक्रम ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग 6 से 12 के लिए दी जा रही है। इस संबंध में बीबी राम प्लस टू स्कूल नगरा के गणित अध्यापक नसीम अख्तर ने बताया कि छपरा में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन गुणवत्ता शिक्षा समिति का गठन किया गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन