चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: एसपी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शांतिपूर्ण विधान सभा चुनाव संपन्न काराने के मद्देनजर तैयारियों को लेकर सारण एसपी धूरत सायली सावलाराम ने सोमवार को मांझी क्षेत्र का दौरा किया। वह सबसे पहले स्थानीय थाना पहुंचीं। जहां विधि- व्यवस्था की गहन समीक्षा की। वहीं चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा को भादवि. की धारा 107, 110 सीसीए 3 आदि के तहत कार्रवाई तेज करने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने मांझी, महम्मदपुर, कटोखर समेत कई जगहों पर स्थित बूथों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूपी से सटे सीमा पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। स्थायी चेक-पोस्ट को भी सक्रिय किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग