दरियापुर में हत्या कर फरार आरोपी का पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मागत गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में पुंलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र राय बताया गया है। बता दें कि धर्मागत गांव में डेढ़ माह पूर्व 6 अगस्त 20 को जमीन विवाद में गांव के ही धरीक्षण राय को हरेंद्र राय ने पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसका पीएमसीएम में इलाज के दौरान 13 अगस्त 2020 को मौत हो गयी थी। इस कांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग