AISF छात्रों का शिष्टमंडल जेपीयू छात्र कल्याण पदाधिकारी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा
छपरा(सारण)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन यानी एआईएसएफ जिला परिषद् का एक शिष्टमंडल संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में जेपी विवि छात्र कल्याण पदाधिकारी उदयशंकर ओझा से मिला और छात्रहित में एक मांग पत्र सौंपा। स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन नामांकन आवेदन तिथि 10 अक्टूबर तक विस्तारित करने की मांग की। छात्र नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी एवं भयंकर बाढ़ के वजह से पीजी प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं अब भी ऑनलाइन नामांकन आवेदन करने से वंचित हैं। उन्होंने छात्रहित में विवि प्रशासन से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्नातक प्रथम खंड एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन नामांकन आवेदन तिथि 10 अक्टूबर तक विस्तारित करने की मांग किया है। जेपीयू छात्र कल्याण पदाधिकारी से मिले शिष्टमंडल में मुख्य रूप से राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, राज्य-पार्षद अमित नयन, शिबू वर्मा, दीपम पांडे, अनिकेत कुमार थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग