विश्व रेबीज दिवस पर जिला पशुपालन कार्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा(सारण)। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 हरेन्द्र राय के द्वारा बताया गया कि 28 नवम्बर को जिला पशुपालन कार्यालय के द्वारा विश्व रेबीज दिवस का आयोजन किया गया और रेबीज जैसी खतरनाक बिमारी के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। डाॅ0 हरेन्द्र राय ने बताया कि इस अवसर पर जिला में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ कुल 326 श्वानों को टीकाकृत किया गया। उन्होने कहा कि इस अवसर पर मोवाईल एम्बुलेंस भी चलायी गयी जिसके माध्यम से भी 06 श्वनों को टीका दिया गया। उन्होने कहा कि कार्यालय के द्वारा स्ट्रीट डाॅग का भी टीकाकरण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग