राजद नेता श्रीकांत यादव ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के सफरी, छितौनी, छित्रवलिया, विशुनपुरा खुर्द आदि गांवों में मंगलवार को जनसंपर्क किया। एकमा विधानसभा क्षेत्र के भावी राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की जनहित से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके सामाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर एकमा प्रखंड राजद के अध्यक्ष वकील यादव, सुभाष यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, आहमद अली, जितेंद्र यादव, अवधेश यादव, रवि महतो, शिवनाथ राम, अनिल प्रसाद, विमल राय, राजू सिंह आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग