प्रखण्ड प्रमुख ने बनियापुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर बीरेंद्र कुमार ओझा के पक्ष में समर्थन करने का किया अनुरोध
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड प्रमुख मंजूषा ओझा ने मंगलवार को बनियापुर प्रखंड के पिठौरी और कराह पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर आसन्न विधानसभा चुनाव में आम जनता से पूर्व प्रत्याशी सह जदयू राज्य परिषद सदस्य बीरेंद्र कुमार ओझा के पक्ष में समर्थन करने का अनुरोध किया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखण्ड प्रमुख ने बताया कि इस बार के चुनाव में क्षेत्र की जनता परिवर्तन को लेकर आतुर दिख रही है।वही कोरोना महामारी से लेकर बाढ़ की त्रासदी तक के समय मे जदयू नेता द्वारा दिन रात एक कर आम लोगो के सहायतार्थ जो सेवा उपलब्ध कराई गई है।उसको लेकर जनता काफी प्रभावित दिख रही है।इस दौरान प्रमुख द्वारा कई जगहों पर चौपाल का आयोजन कर आम जनता के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।साथ ही लोगों की कुछ एक समस्याओं का आन द स्पॉट निबटारा भी किया गया।मौके पर बीडीसी सदस्य गोविंदा सिंह, भाजपा नेता कांतू ठाकुर श्रीप्रकाश पांडेय,नीरज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग