क्विज प्रतियोगिता में जीते प्रतिभागियों को भावी मुखिया प्रतिनिधि ने मेडल देकर किया सम्मानित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। देवरिया पंचायत भवन में भावी मुखिया प्रत्याशी संजय कुमार के द्वारा साधपुर मशान माई के पास बने समुदायिक भवन में अनवल पंचायत के विभिन्न गांवों के विधार्थियों द्वारा आयोजित क्यूज प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया। तथा प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साथ शिक्षा के महत्व को बतलाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विधार्थियों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया। तथा अनवल पंचायत के सभी युवा बेरोजगार छात्र व छात्राओं के अध्यन व फिजिकल की तैयारी हेतु एक ओपन जिम और ओपन लाईब्रेरी बनवाने का वादा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग