आचार संहिता अनुपालन के मद्देनजर बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु नियम बनाए जिला प्रशासन: संगम बाबा
- बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि मिली भी नहीं, क्षेत्र में पुनः बाढ़ की तबाही शुरू: मुखिया
- निपनियां, खरांटी, चौसा, बिजौली व सलेमपुर समेत आधा दर्जन गांवों में संगम बाबा ने किया जनसंवाद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया/पानापुर/इसुआपुर (सारण)। लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। अभी बाढ़ से ग्रसित सभी लोगों को सहायता राशि मिली भी नहीं, कि क्षेत्र में पुनः बाढ़ की तबाही शुरू है। लोग परेशान है। लेकिन सरकारी तंत्र बेसुध हैं। सामने चुनाव है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए उचित क़दम उठाये। जिला प्रशासन भी बाढ पीड़ितों की मदद हेतु नियम बनाए। यह बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर के चौसा, बिजौली व इसुआपुर के निपनियां, सलेमपुर और तरैया के खरांटी बिंद टोला में बाढ़ पीड़ितों व लोगों के बीच जन संवाद के दौरान कही। वहीं संगम बाबा ने बताया कि अचार संहिता को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच जिला प्रशासन को पुनः से समुदायिक किचन शुरू करने की जरूरत है। मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था की जरूरत है। ताकि सभी की जान-माल की सुरक्षा हो सके। इस मौक़े पर मो. निजू, अभिषेक गुप्ता, मनोज यादव, आलोक सिंह, रितिक सिंह, झूलन महतो, जौहर अली, कुणाल मांझी, मनीष सिंह, मंजीत सिंह, छोटू आनंद सिंह, रबित सिंह, विपुल सिंह, कुणाल सिंह, राजा सोनी,अनूप सिंह, उपेंद्र यादव, अजय सिंह, हीरा राय, सोनू महेश्वर यादव आदि मौजूद रह।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी