जिले का जलालपुर प्रखंड कार्यालय डूबा भ्रष्टाचार के दलदल में
पवन कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के भ्रष्ट कर्मचारियों के कारण नहीं कट रहा लगान का रसीद लोग दिनभर प्रखंड का चक्कर लगाकर शाम को घर चले जाते हैं और रसीद काटने के लिए अधिक पैसे की मांग की जाती हैं कोई कर्मचारी से भेट नहीं होती है वही उसके बड़े अधिकारियों से पूछने के बाद कोई डेरा में रहने की बात करते हैं तो कोई घर पर रहने की बात करते हैं लुका छुपी का खेल खूब खेल रहे हैं वही परेशान लोग चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं जाए तो जाए कहां आधार कार्ड बनवाना तो नाकों चने चबाने के बराबर हो गया है लोग रोज आधार साइबर वाले के पीछे पीछे दौड़ लगाते हुए नजर आते हैं 5 दिन दौड़ने के बाद कभी धरान बाजार पर बुलाते हैं तो कभी अपने घर पर बुलाते हैं और काम नहीं हो पाता है। यही हाल जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारियों का भी है जनता आती है और कर्मचारियों से भेंट नहीं हो पाता है लगभग 5 दिन दौड़ने के बाद पता चलता है कि कर्मचारी तो आज आए ही नहीं फिर जनता निराश हो कर चली जाती है जनता व्याकुल होकर मजबूरन घर लौट आती है और पैसे देने पर मजबूर हो जाते हैं लोग करें तो क्या करें वही आरटीपीएस काउंटर पर जाति ,आवास, आय, प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बच्चे आते हैं और चक्कर लगा लगा कर थक जाते हैं कभी सिस्टम ही खराब रहता है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग