नागेंद्र राय के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 80 हजार रूपया का स्वीकृति पत्र दिया गया
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा अंतर्गत तेजपुरवा पंचायत के ग्राम चैनपुर निवासी राजू प्रसाद दास पिता राजकुमार प्रसाद को जीभ में कैंसर ऑपरेशन हेतु सारण के लोकप्रिय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयास से मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 80000 का स्वीकृति पत्र भाजपा भावी मरहौरा विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी नागेंद्र राय के द्वारा उनकी धर्मपत्नी को सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा भावी मरहौरा विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी नागेंद्र राय जी के साथ पूर्व वार्ड सदस्य गणेश प्रसाद सिंह जी, भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन जायसवाल जी, जवाहिर राय जी, जयपाल राय जी, युवा साथी देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र बैठा, कन्हाई जी, विकास यादव, विशाल यादव सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग