दरियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के धर्मागत गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति का पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। धर्मागत गांव में डेढ़ माह पूर्व 6 अगस्त को जमीन विवाद में गांव के ही धरीक्षण राय को वहीं के हरेंद्र राय द्वारा पीट कर अधमरा करने का आरोप है। जिसका इलाज पीएमसीएच पटना में चलने के दौरान 13 अगस्त को मौत हो गयी थी। जिसमें पुलिस को उसी समय से तलाश थी। जिसकी घर पर होने का जानकारी स्थानीय पुलिस को लगने पर छापेमारी की। घर से हत्या आरोपी हरेंद्र राय को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग