शौच को गयी गर्भवती महिला की सर्प दंश से मौत
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा डीह टोला गांव में शौच करने गयी गर्भवती महिला को सांप ने डंस लिया जिससे इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरा डीह टोला गांव निवासी जयमंत्र मांझी की 30 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई। मामला है कि रिंकू देवी गर्भवती हालत में शौच के लिए गयी थी तभी सांप ने डंस लिया जिसे परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक लाया गया जहां चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही मौके पर पहुंचे बंगरा मुखिया प्रतिनिधि राम बाबू प्रसाद ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आपदा प्रबंधन विभाग से मुवाअजा दिलवाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग