संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मसरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजू नट की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है विदित हो कि घटना गुरुवार की दोपहर की है गांव वालों ने बताया कि वह गलत कामों समेत अपराधी प्रवृत्ति का था। थाना पुलिस मे उसके खिलाफ केस भी दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि वह और उसका परिवार हमेशा शराब का अवैध कारोबार एवं बेचने का काम करता था, गांव वाले बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में दारू पीने से मौत होने की संभावना व्यक्त की जाती है। वही कुछ लोग बताते हैं कि सुबह में पारिवारिक झंझट हुआ जिसमें उसने जहर खा लिया ,जिसे इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक राजू नट अपने पीछे तीन पुत्री 10 वर्षीय रजनी कुमारी,8 वर्षीय नीतू कुमारी,6 वर्षीय किरण कुमारी और एक पुत्र अजय कुमार को छोड़ गया है। थाना परिसर में मृतक के परिजनों के रो-रो के बुरा हाल है उनके परिजनों का कहना है कि परिवार के लोग इलाज के लिए देवरिया नहर बाजार पर निजी क्लीनिक में उपचार हेतु ले गए थे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां परिजनों द्वारा उपद्रव मचाने पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शाम को पीएचसी में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग