उतरी बिहार के प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ गणेश प्रसाद सिंह का हुआ निधन
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। उत्तर बिहार के जाने माने मनोरोग चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में हो गया, वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे ।उनके निधन पर आईएमए के नेशनल लीडर एसकेएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉ जीके ठाकुर ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर में मानसिक रोग के ईलाज कि शुरुआत करने वाले फाउंडर डॉक्टर थे। लगातार लंबे समय तक यहां सेवा दी। उनके पास उत्तर बिहार के कई जिलों के मरीज इलाज के लिए आते थे। उनका नहीं रहना चिकित्सक जगत के लिए बड़ा नुकसान है। सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गणेश बाबू चिकित्सा जगत के धरोहर थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है । वरीय पत्रकार राणा परमार अखिलेश जी ने कहा कि उनसे मिलने के बाद एक नई ऊर्जा मिलती थी । उनके निधन से जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनके भाई बहनों में सबसे छोटे पुत्र डॉ गौरव कुमार भी वरीय मानसिक रोग विशेषज्ञ है । डॉ गौरव कुमार ने दाह संस्कार के दौरान पहलेजा घाट सोनपुर में बताया कि उनका निधन चिकित्सा जगत में एक बड़ा छति है जिसका भरपाई करना मुश्किल है वे हमारे पिता ही नही मित्र भी थे अपना हर बात हमारे साथ शेअर करते थे। वही अंतिम संस्कार में सामिल रामप्रवेश सिंह उर्फ राय जी ने बताया कि35 वर्षो से पूर्व हमलोगों का मित्रता हुआ था वे बहुत ही मिलनसार बिचार के थे उनका निधन कमजोर तपके के रोगी के लिए बड़ा छति है अन्य सामिल लोगो मे डॉ के एन सिंह पवन कुमार उर्फ अप्पू जी, सौरभ कुमार, शिवजी सिंह,रामजी सिंह,शिक्षक देवेंद्र सिंह आदि शुभचिंतक।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग