कल्याणपुर में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की हुई मौत परिजन सदमें में
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। धवरी पंचायत के नजीबा टोले कल्याणपुर में सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गई। मृत किशोरी 16 वर्षीया प्रिया कुमारी बताई जाती है। जो इंटर की छात्रा थी।बताया जाता है कि मृत किशोरी के घर के आसपास में बाढ़ की वजह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान घर मे विषैला सांप प्रवेश कर गया और किशोरी को डंस लिया। हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिये निजी चिकित्सालय में ले गए।तबतक किशोरी की मौत हो गई।इधर मामले की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष दिलीप राय ने पीड़ित परिवार के घर पहुँच परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। किशोरी की मौत की घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है एवं आसपास के लोग काफी मर्माहत दिखे। मामले की सूचना पर पहुँची सहाजितपुर पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग