वाहन जांच के दौरान शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर माँझी पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ दबिश बढ़ा दी है। खासकर उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में शराब तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में बीती रात मांझी के बलिया मोड़ चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के क्रम में दो मारुति वैन से 66 लीटर शराब बरामद किया गया तथा दोनो वाहन चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार चालकों मे नीलेश कुमार मुहल्ला बुद्धा कालोनी पटना और रघुलाल पिता रामएकबाल साहनी खरौना मुजफ्फरपुर के बताए जाते है। मिली जानकारी के अनुसार शराब को मारुति वैन के अंदर व इंजन में गुप्त तहखाना बनाकर शराब तस्करी किया जा रहा था। दोनों मारुति वैन में शराब लेकर एक तस्कर मुजफ्फरपुर तो दूसरा पटना के लिये निकले थे। बरामद शराब की कीमत अनुमानित तौर पर लाखों रुपये बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग