तरैया में घटने लगा बाढ़ का पानी, लोगों की परेशानी बरकरार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड में तबाही मचाने के बाद बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन लोगों की परेशानी अभी भी बरकरार है। कुदरत के कहर का शिकार हुए लोग अपने नसीब को कोसते हुए घर-बार छोड़कर विस्थापित होकर खुले आसमान के नीचे तिड़पाल व टेंटों में रहने को विवश हैं। पिछले बार कई हफ्तों तक लोगों की जिंदगी को बद से बदतर बनाने के बाद धीरे धीरे घटा बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि पुनः दुबारा बाढ़ आकर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। इस बार सबसे बड़ी परेशानी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आचार सहिंता के वजह से हो रही है। जिसके कारण पहले हर प्रकार की आपदा विपदा में लोगों की मदद कर रहे जनप्रतिनिधि भी इस बार क्षेत्र की जनता की कोई मदद नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि ऐसा करने पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में उन पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय प्रशासन एकदम तैयार बैठा है। लोगों की व्यथा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाढ़ की तबाही और सरकारी उदासीनता से नाराज प्रखंड के कई पंचायतों के लोग तो आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात करते हुए मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने की बात भी करने लगे हैं। भागवतपुर निवासी अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा करते हुए वर्तमान परिस्थिति में चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। वही पचरौड़ के दवा व्यवसायी राजीव कुमार सोनी ने बताया की बाढ़ की तबाही से प्रखंड में सर्वाधिक क्षति हुए पचरौड़ पंचायत के लोगों का क्षतिग्रस्त मकानों का अब तक सर्वेक्षण भी नहीं किये जाने की वजह से नाराज होकर चुनावी प्रक्रिया के बहिष्कार का मन बना चुके हैं।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि