1500 लोगों के विरुद्ध हुई निरोधात्मक कार्रवाई
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर एकमा थाने की पुलिस द्वारा 1500 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एकमा थाने की पुलिस ने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध धारा 110 व 15 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में भय व दहशत कायम हो गया है। उधर एकमा थाना गंजपर गांव से शराब के नशे में धूत अमीर मियां नामक एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन