मांझी के 35 बूथों का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर डीसीएलआर पुष्पेंद्र कुमार व बीडीओ नील कमल ने मांझी प्रखंड के पांच पंचायतों के कुल 35 बूथों का स्थल निरीक्षण व सत्यापन किया। डीसीएलआर ने बूथों पर बिजली, पानी सहित अन्य मौजूद सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने चुनाव को लेकर विभागीय तैयारी की जानकारी ली और जहां सुविधाओं की कमी दिखी उसे पूरा करने के सम्बन्ध में बीडीओ को कई आवश्यक निर्देश दिए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन