गांधी जयंती सप्ताह पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रपिता गांधी जी की 150वीं जयंती सप्ताह को लेकर गुरुवार को महिला सशक्तिकरण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें “गांधी जी के दर्शन के हिसाब से महिलाओं की भूमिका” विषय पर चर्चा की गई। जिसका उद्घाटन केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब शिक्षित व सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र अधिक सशक्त होगा। डॉ तनुजा जुकरिया, डॉ पंकज, डॉ सौरभ आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी कड़ी में डॉ राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति डॉ आरसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में “आधुनिक कृषि में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर एक ऑन लाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ कुंडू, छात्र कल्याण निदेशक डॉ एके मिश्रा, डॉ अनिल कुमार पांडेय आदि ने विस्तार से अपने विचार प्रकट किया। इस अवसर सारण के 5 प्रगतिशील किसानों को औषधीय पौधे, एलोवेरा, पत्थर-चट्टान, तुलसी, सतावर, केंचुआ खाद आदि प्रदान किया गया।
More Stories
स्वचालित मौसम स्टेशनका किया गया शुभारंभ
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब
आवास विहीन परिवारों का मिलेगा आवास का लाभ, सर्वे का शुरू हुआ काम