तरैया(सारण)- विधानसभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड के मोरिया स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल और बनारसी ठाकुर वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा विश्वव्यापी आपदा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण जनता को इस नय वायरस से बचाव के तरीके बताए गए। इस अभियान का शुभारंभ सचिव घनश्याम कुमार ठाकुर प्राचार्य राकेश कुमार युआ नेता रत्नेश कुमार भास्कर और उपमुखिया रवि महतो ने संयुक्त रूप से जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अभियान पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के सचिव श्री घनश्याम कुमार ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हमारे स्कूल ने एक अनोखी पहल की है जिसमें डोर टू डोर जाकर ग्रामीण जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा तथा उन्हें कोरोना वायरस जैसे संक्रामक बीमारियों को फैलाने से रोकने के लिए किए जाने वाले महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी जाएगी जिससे लोग संक्रमित होने से बच सके और स्वस्थ रह सकें। इस मौके पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार , शिक्षक नर्मदेश्वर तिवारी, सुजीत कुमार ,खुर्शीद आलम,हरिहर प्रशाद, पिंटू कुमार ,मोनू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग