पेड़ पर दातुन तोड़ने चढ़े युवक की करंट लगने से हुई मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बतपरसा गाँव में शुक्रवार को दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, युवक की पहचान मैनपुरा टोला निवासी शिवलगन राय राजभर के 28 वर्षीय पुत्र तुफानी राय के रूप में हुई हैं, मृतक युवक मोहब्बतपरसा गांव में सड़क किनारे एक पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था कि बिजली की तार के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई, सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रिविलगंज थाना पुलिस को दिया घटनास्थल पर पहुंचकर रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग