आक्रोश युवकों ने छपरा में निकाली कैंडल मार्च, दलितों अत्याचार के खिलाफ लोगों में आक्रोश

मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। हाथरस (उत्तर प्रदेश) में अमानवीय कृत्य की शिकार हुई देश की बेटी मनीषा के न्याय के लिए, पीड़ित परिजनों के न्याय के लिए दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग करते हुए यदुवंशी सेना सारण जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च समाप्ति के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रध्दाजंलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा मीडिया कर्मियों को पीड़ित परिवार के घर गांव जाने के अनुमति नहीं दी जा रही है। गांधी जयंती अहिंसा दिवस पर यह लोकतंत्र की हत्या है। इसमें केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से एआईएसएफ राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, राज्य- पार्षद अमित नयन, जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार राय,गरखा विधानसभा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, मढौरा विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू यादव, उपाध्यक्ष रंजीत यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष पिन्टू यादव, सूरज यदुवंशी, धनंजय कुमार राय, राय सूरज यादव, चन्दन अहिर, सुबोध यादव,राजन यादव, रोहित कुमार, निकुंज कुमार, चन्दन कुमार, कृष्णवंशी आयुष यादव आकाश यादव एवं सैकड़ों युवा साथी उपस्तिथ थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग