इम्मानुएल मिशन स्कूल के प्रागण में गाँधी जयंती समारोह का हुआ आयोजन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा बाजार स्थित इम्मानुएल मिशन स्कूल के प्रागण में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया.स्कूल के प्रधानाध्यापक रुफुस वर्गीस गाँधी जी के विचारों और संदेशों को बताते हुए कहा कि हम सभी अलग-अलग जाती-धर्म-संप्रदाय के हैं लेकिन भरतीय है और एकता एवं भाईचारे के साथ रहना है.अतिपिछड़ा जद(यू.) के बिहार प्रदेश सचिव सह मढ़ौरा विधानसभा मीडिया प्रभारी सोनू आलम बापू को याद करते हुए कहा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने हमारे देश के आज़ादी में अंग्रेजों से लड़ते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.पूरी जिंदगी गरीबों, शोषित और वंचितों के हक़ और अधिकार के लिए लड़ते रहे. 2017 में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जद(यू.) के राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी के विचार एवं सन्देश को घर-घर पहुंचाने के लिए बापू आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की और बिहार के डेढ़ करोड़ लोगों तक बापू के सन्देश तालीमी मरकज शिक्षा सेवी, शिक्षा सेवकों,एवं जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पहुँचाया गया.ये अभियान विश्व रिकॉर्ड बनाया और 2020 में लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ.पुरे बिहार के लिए बहुत ही ख़ुशी और हर्ष की बात है.नगरा प्रखंड जदयू अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि आज के वर्तमान समय में गाँधी के आदर्शों पे चलकर ही समाज में शांति स्थापित की जा सकती है और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है.कार्यक्रम में खैरा के युवाओं ने गाँधी के विचारों का आदान-प्रदान किया.खैरा जदयू पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा सरपंच प्रतिनिधि संतोष साह,आरिफ अहमद,राजू कुमार,मोहम्मद इकलाख व अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग