बरेजा के उसरायना खेल के मैदान में स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती के अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा के उसरायना खेल के मैदान में स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी व बिहार से बड़ी संख्या में धावकों ने हिस्सा लिया। 1200 मीटर की दौड़ में करीब 600 धावक शामिल हुए। जिनमें सफल टॉप 3 देवरिया यूपी के अंगद पासवान, डूमाईगढ़ मांझी के ब्रजेश सहनी व एकमा के आनंद सिंह को ट्रॉफी समेत अन्य कई चीजें प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं को एक-दूसरे से आगे निकलने की प्रेरणा और अपनी क्षमता को साबित करने का मौका मिलता है। आयोजन में धर्मेन्द्र कुमार, राकेश कुमार आदि ने विशेष सहयोग किया। मौके पर अतुल चतुर्वेदी, लोजपा नेता मुन्ना सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, बरेजा मुखिया राजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह, डॉ सत्येन्द्र यादव पंडित गिरीश तिवारी के पौत्र एडवोकेट प्रवीण चंद तिवारी,आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग