जनवितरण प्रणाली का साढ़े चार क्विटल चावल जप्त

मशरक(सारण)मशरक मेला बाजार में जनवितरण प्रणाली का अवैध साढ़े चार क्विटल चावल गुप्त सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने छापेमारी कर बरामद किया। मौके पर थाना पुलिस से दारोगा अरविंद कुमार, जमादार अशोक चौधरी ने चावल को जप्त कर लिया। मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजित कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मशरक मेला बाजार में मशरक गोला निवासी शंकर साह का पुत्र मिंटू प्रसाद जनवितरण प्रणाली का चावल बिक्री के लिए भंडारण कर रखा है।चावल को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग