दिघवारा: अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दिघवारा (सारण)। थाना क्षेत्र के उन्हहचक माही नदी बांध किनारे से दिघवारा थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अवैध देशी शराब के कारोबारी को धर दबोचा। उक्त शराब कारोबारी के पास से लगभग 5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुआ। कारोबारी की पहचान बस्तिजलाल गांव निवासी रमाशंकर राय के रूप में हुई। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग