यूपी की हाथरस पीड़िता को शीघ्र मिले न्याय: सुधांशु रंजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। यूपी के हाथरस की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सारण स्थानीय निकाय विधान परिषद के भावी उम्मीदवार सुधांशु रंजन ने कहा है कि योगी सरकार शीघ्र पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि इस घटना ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पोल खोल दी है। जब तक समाज मे बेटियाँ सुरक्षित नही रहेगी तब तक विकास की बात करना बेमानी होगी। उन्होंने कहा है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों को यथा शीघ्र कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि आगे कोई दरिंदा बेटियों पर आँख उठा कर नहीं देखे। निर्भया कांड के बाद हाथरस की रेप घटना से समूचे देश के लोग सकते में हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर समाज किस ओर जा रहा है? कुछ मानसिक विकृति के लोग सामाजिक संरचना व माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहें हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी सजा देने की आवश्यकता है। उन्होंने इस घटना का विरोध जताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन