दुकान से नकदी समेत हजारों के सामान की चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार पर गुरुवार की रात चोरों ने एक किराना सह जेनरल स्टोर के साइड के दरवाजे का एक पटरा उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस सम्बंध में दुकानदार जय प्रकाश गुप्ता ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की देर शाम जय प्रकाश गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह होने पर जब दुकान पर पहुंचे तो चोरी होने की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि उनके दुकान से 7 हजार रुपये नगद, सीसीटीवी का हार्ड डिस्क मशीन सहित कुल 20 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है। यह उनके दुकान में चोरी की दूसरी घटना है। नाराजगी प्रकट करते हुए अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजार पर रात में भी चौकीदारों की ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद दुकानों में चोरी की घटना हो रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन