महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: वैश्य महासभा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सारण जिला वैश्य महासभा की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शहर के गांधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त उर्फ चतुरी जी व महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त उर्फ चतुरी जी, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण प्रसाद अधिवक्ता, बैजनाथ प्रसाद गुप्त, सिया शरण प्रसाद, अरुण कुमार रौनियार, कृष्ण कुमार वैष्णवी, गजेंद्र प्रसाद ब्याहुत, सुनील कुमार ब्याहुत, उमेश प्रसाद, प्रो. जगदीश प्रसाद, प्रमोद गुप्ता आदि ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग