बाढ़ का जीआर की राशि नही मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अमनौर प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर(सारण)। बाढ़ का कहर ग्रामीण इलाकों में लगातार जारी है।भोजन, पानी शौचालय, पशु चारा, दवा के अभाव में लोगों का जीवन बेबस हो गया है। इसके बावजूद भी बाढ़ पीड़ितों को आज तक उनके खाते में जीआर की राशि नहीं गया। शनिवार को हुस्सेपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीण प्रखण्ड मुख्यालय पहुँच अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व वार्ड सदस्य अशोक सिंह ने किया। प्रदर्शन करने वालो में वार्ड सदस्य अशोक सिंह,भरत सिंह, हरेंद्र सिंह, रामावती देवी, तारा देवी, अनिल सिंह, रविश कुमार, सुनिता देवी, चिंता देवी,मीनता देवी,कमला कुंवर, ब्रजेश कुमार सिंह ह, आशा देवी, सीता देवी, सुनरी देवी, फुल कुमारी, जानकी देवी, भागमती देवी, सीमा देवी, शिकानती देवी, सोनपतिया देवी, शिवनाथ महतो जगलाल महंतों का आरोप है कि दो माह से बाढ़ के तबाही झेल रहे है। बाढ़ की पानी उतरा नही की दुबारा फिर आ गया,सबकुछ खत्म हो चुका है। इसके बावजूद भी कोई सरकारी सहायता नही मिलने का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों ने हस्ताक्षरित आवेदन अंचलाधिकारी को देकर जल्द जीआर की राशि भुगतान का आग्रह किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग