एकमा के अतरसन गांव में मारपीट की जांच करने पहुंचे थानाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण्)। स्थानीय रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में दो समुदायों में शनिवार की सुबह झड़प हो गई।जिसमें रिटायर्ड दरोगा रामेश्वर चौबै समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चरणजीत दास पुलिस बल के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों ने बंधक बना एसपी को बुलाने की मांग करने लगे।इधर दलित समुदाय की दर्जनों महिलाओं ने न्याय मांगने के लिए थाने का घेराव और प्रदर्शन किया। घंटों मशक्कत के बाद एसडीपीओ एमपी सिंह ने समझा बुझा कर कानून सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो लोग माने। पुलिस को बंधक बनाने वाले ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर जातीय पक्षपात कर चुनाव के बहाने साफ सुथरे व शरीफ लोगों का नाम 107 में डालने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर सवर्ण समुदाय के लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगाया।इधर थाने पर प्रदर्शन करने पहुंची दलित महिलाओं ने गांव के चौबे टोला के लोगों पर मारपीट कर जातिसूचक शब्द के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों से एफआईआर के लिए आवेदन पुलिस को दिये गये हैं।जिसमें दो दर्जन ज्ञात सहित सैकड़ों अज्ञात को आरोपित किया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग