माध्यमिक शिक्षक संघ के दिग्गज नेता केदारनाथ सिंह का निधन
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान प्रमंडल संरक्षक केदार नाथ सिंह का दिल्ली के नीजी अस्पताल मे निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वर्तमान में वो सारण जिला वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में तो शिक्षा व शिक्षकों के उत्तथान के लिए तो संघर्षशील रहे ही राजपुत इंटर कॉलेज छपरा से सन 2000 मे सेवा निवृत्त होने के बाद भी शिक्षकों के हित मे लगातार कार्य करते रहे और सारण प्रमंडल के माध्यमिक शिक्षक संघ का संररक्षक आजीवन बने रहे। इसके अलावे उन्होने एक और बड़ा कार्य जन हित में करते हुए सारण जिला वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की स्थापना छपरा में की। वे सामाजिक उत्ताथन व समाजिक कल्याण के लिए आजीवन संघर्षशील रहे। श्री सिंह शिक्षको व वरिष्ठ नागरिको के हर समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे और तन, मन धन से उनका सेवा करते थे। उनके निधन से शिक्षकों के साथ वरिष्ठ नागरिकों में भी शोक की लहर दौड़ पडी है। वे इलाज हेतु दिल्ली गए थे और अपने पुत्र के पास थे। उनके निधन पर प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी शिक्षक नेताओं व शिक्षकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दुख की धड़ी में पूरा शिक्षक परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा रहने का वादा किया। उनके चचेरा पोता राकेश रंजन कुमार सिंह भी शिक्षक संघ बिहार के सारण जिला सचिव के पद पर कार्यरत हैं जो अपने बाबा केदारनाथ बाबु के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव शिक्षक हीत के लिए संघर्षशील रहते है। रविवार को दिल्ली से पार्थिव शरीर छपरा पहुंचेगा जहाँ उनके चहेते लोग अंतिम दर्शन करेंगे उसके बाद अंत्योष्टि के लिए रिविलगंज ले जाया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, सचिव दिलीप गुप्ता, राकेश रंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार सिंह, हरेंद्र राय, मालिक राम, डॉ कुमार मुनन, रंजीता प्रियदर्शी, रिंकु कुमारी, खुर्शीद आलम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि मुख्य हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा