राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर में बिजली की करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, सदमें में परिजन

बनियापुर में बिजली की करंट लगने से 23 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर(सारण)। बिजली की करंट लगने से 23 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना पकवलिया में रविवार की शाम को हुई। मृतक कमता निवासी महेश साह का पुत्र रमेश साह बताया जाता है। वह भवन निर्माण के लिए सेंट्रिंग का काम कर रहा था। तभी ग्यारह हजार की नंगे तार की सम्पर्क में आ गया और करंट लग गई। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। साथी मजदूर अनहोनी की संभावना से यत्र तत्र भागने लगे। लोगो ने विद्युत विच्छेद कराया। मजदूरों ने आसपास के लोगो की मदद से रेफरल अस्पताल बनियापुर इलाज हेतु लाये जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृत राजमिस्त्री के घर मे कोहराम मच गया। वृद्ध माता पिता का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। बताया जाता है कि मृत युवक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। लेकिन दो अन्य भाई विकलांग हैं जिसके कारण काम धंधे करने में असमर्थ हैं। मृतक रोज की भांति रविवार को भी काम पर आया था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बीडीसी सदस्य अजय मिश्रा तथा स्थानीय मुखिया शहाबुद्दीन मंसूरी ने मृतक के परिजनों को प्रावधान के मुताबिक मुवावजा देने की मांग की है। इधर, स्थानीय लोगो में नंगे तार को लेकर विद्युत विभाग के प्रति नारजगी है।स्थानीय लोगो ने बताया कि गांव में नंगे तार लगाए गए हैं जिससे आये दिन इस तरह की घटना होती रहती है। नंगे और लटके तार को बदलने के लिए कई बार विभाग को भी सूचना दी गई है।