लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा राजेंद्र सरोवर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। रविवार को लक्ष्मीबाई युवती मंडल द्वारा राजेंद्र सरोवर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यह कार्य सदर प्रखंड के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमारी पंखुड़ी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर कुमारी पंखुड़ी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण बहुत ही जरूरी है। आज पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण भी दुनिया मे अशांति का माहौल है। इनको नियमित करने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिंसा के अनेक रूप हैं। मानव जनित हो या प्रकृति जनित, हिंसा को रोकना मनुष्य का परम कर्तव्य है। अहिंसा स्थापित करके ही देश व दुनिया को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। इस मौके पर स्वयंसेवक आर्य सत्संगी, अमृत कुमार, विकास कुमार, धीरज कुमार, अंजली कुमारी, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग