दुरगौली पंचायत के बुजुर्गों व नौजवानों के साथ केदारनाथ सिंह ने किया जनसंपर्क
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के दुरगौली, दुमदुमा, बनसोही आदि गांवों में जनसंपर्क करते पहुंचे बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के राजद के निवर्तमान विधायक केदारनाथ सिंह एक जोशीले अंदाज मे स्वागत करते हुए सभी एक ही बात दुहराते हुए नजर आये कि इसबार भी हमारे विधानसभा क्षेत्र के विधायक सीट केदारनाथ सिंह का ही होगा। बार बार नौजवानों की यही बातें कही जा रही थी। वहीं विधायक ने बड़े बुजुर्ग जमादार सिंह के दरवाजे पर एक छोटीसी चौपाल में कहा कि हमारे बड़े भाई महारागंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और दीनानाथ सिंह अभी जेल में हैं। जिसके चलते हम इस विकट समय मे भी हम आप सबों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए हमेशा तैयार रहते और रहेंगे। इस मौके पर धनुप्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, मधु सिंह, शशिभूषण सिंह, प्रकाश उर्फ सिन्टू सिंह ,रामू सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग